- दिवा-चिपलुन-दिवा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 01 मार्च के बजाय दिनांक 02 मार्च से चलेगी मुंबई, (ईएमएस)। रेलवे आगामी होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 6 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है: 1) पनवेल-रत्नागिरी-पनवेल अनारक्षित विशेष (6 सेवाएं) 01157 मेमू विशेष ट्रेन दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026 और 01.03.2026 को पनवेल से 16:40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:55 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। (3 सेवाएँ) 01158 मेमू विशेष दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026 और 01.03.2026 को रत्नागिरी से 09.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.10 बजे पनवेल पहुंचेगी। (3 सेवाएँ) ठहराव: सोमाटने, आप्टा, जिते, पेन, कासु, नागोठाणे, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजडी, विनेहेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलून, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, कदवई, संगमेश्वर रोड, उक्षी और बोके। संरचना: 8 मेमू कोच। 2) दिवा-चिपलुन-दिवा अनारक्षित विशेष ट्रेन के संचालन के संशोधित दिन अनारक्षित विशेष ट्रेन 01159 पहले घोषित तिथि 01.03.2026 के बजाय 02.03.2026 से दिवा से प्रस्थान करेगी। अनारक्षित विशेष ट्रेन 01160 पहले घोषित तिथि 01.03.2026 के बजाय 02.03.2026 से चिपलुन से प्रस्थान करेगी। 01159/01160 मेमू विशेष ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें कि उपरोक्त ट्रेनें अनारक्षित होंगी और सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू सामान्य शुल्क लागू होंगे। यात्री रेल बुकिंग और ट्रेन की जानकारी के लिए रेल वन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं। संतोष झा- २७ फरवरी/२०२६/ईएमएस