क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की पुण्य स्मृति और विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जैन शिक्षक परिवार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में हो विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई ,संगोष्ठी का शुभारंभ शिक्षक परिवार के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, महामंत्री सुरेंद्र जैन, अरुण जैन शास्त्री, श्रीमती नविता जैन नें आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन के साथ किया। डॉ प्रिंसी समैया और नेहा जैन के मंगलाचरण के साथ संगोष्ठी प्रारंभ हुई, विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षाविद डॉ.मनोरमा जैन, श्रीमती नीतू जैन, अनिल जैन, स्वदेश जैन, डॉ सरोज जैन, डॉ सत्येंद्र जैन, श्रीमती शशि जैन ने वर्तमान में बढ़ते हुए पाशचात्य प्रभाव पर अंकुश लगाते हुए राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में हो के महत्व को प्रतिपादित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गंभीरता और सशक्तता के साथ लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, इस अवसर पर आचार्य श्री द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों को समर्पित काव्य कृति विद्या यशवर्धिनी प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया, जिसके पोस्टर का विमोचन जैन शिक्षक परिवार द्वारा पिसनहारी मढ़िया तीर्थ में किया गया, आगामी मार्च के महीने में विद्या यशवर्धिनी कृति बनकर आचार्य श्री को समर्पित भावांजलि के रूप में प्रकाशित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अरुण जैन शास्त्री और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने किया, इस अवसर पर दीपेश जैन, श्वेता जैन, सरिता जैन, सोनम जैन, आभा जैन आदि उपस्थित रहे| सुनील साहू / मोनिका / 27 फरवरी 2026