क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। छावनी क्षेत्र सदर में ईदगाह के पास आए दिन सड़क हादसे हो रहें हैं जिसकी वजह रफ्तार है. हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी नीरज राजपूत के नेतृत्व में केन्ट बोर्ड प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गयी है कि ईदगाह झिरिया रोड व बर्फ फैक्टरी के पास तत्काल स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. इस मौके पर नीरज राजपूत के साथ ही मुकेश रजक, अविनाश सुख दान, परमदीप छापेल, रोहित बेन, राजेश बेन, दिनेश छापेल, जयदीप, रचित, प्रशांत, रवि बैन, कुलदीप, अजय, नानू, भरत,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. सुनील साहू / मोनिका / 27 फरवरी 2026