क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) ।शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय ग्वालियर के विधि संस्थान द्वारा दो दिवसीय इंटरा मूट कोर्ट प्रतियोगिता (27 एवं 28 फरवरी,)का शुभारंभ विधि संस्थान के समन्वयक डॉ. शिशिर कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के लॉ विभाग में आयोजित इस इंटरा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 4 कोर्ट रुम बनाए गए थे।जिसमें विधि संस्थान की सह-समन्वयक डॉ. अंजू यादव, फैकल्टी मेंबर्स एवं विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहें। उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रीलिमनरी राउंड एवं तत्पश्चात क्वार्टर फाइनल राउंड आयोजित किया गया। प्रिलिमनरी राउंड के लिए 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विधि विशेषज्ञ के रूप में डॉ. देवदत्त मिश्रा, डॉ. अमित बंसल, डॉ. आकाश गुप्ता, डॉ. पुंडरीक शर्मा, हृदयेश चतुर्वेदी एवं सूरज राजौरिया (अधिवक्ता) उपस्थित रहें। 28 फरवरी, 2026 को होने वाले सेमीफाइनल के लिए चार टीमों ने क्वालीफाई किया। मूट कोर्ट कानून की पढ़ाई का जरूरी हिस्सा है... मूट कोर्ट कानून के छात्रों के लिए आयोजित काल्पनिक अदालत का स्वरूप होता है, जहाँ छात्राएं विषय वस्तु से जुड़े एक किसी भी केस पर कानूनी बहस करते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को वास्तविक अदालती कार्यवाही, कानूनी शोध, और बहस का व्यावहारिक अनुभव कराना है, जिससे वे भविष्य में वकील या न्यायाधीश के रूप में तैयार हो सकें। मूट कोर्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आमतौर पर मूटर कहा जाता है। यह कानून की पढ़ाई का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है।