- समापन अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राइसकिल व सहायक उपकरण वितरित किए गए ग्वालियर ( ईएमएस ) | दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 10 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिव्यांगजनों को बैटरी चलित टाईसकिल एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। समापन अवसर पर निदेशक शंभुदयाल शर्मा, श्रीमती अनुपमा, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के राजीव हिंडोलिया, मिथुन रजक, तरूण पंचोली, कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी सहयोगी संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती श्वेतांगिनी श्रीवास्तव, सूरज जाटव, श्रीमती प्रीति शर्मा, मोहम्मद माजिद व श्री उमेश शर्मा उपस्थित रहे।