- लिवइन पार्टनर ब्वॉयफ्रेंड और एक आरोपिया को पुलिस अहमदाबाद लेकर हुई रवाना - आरोपी दोनों बहनों के मोबाइल डेटा साइबर क्राइम को भेजे गए भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कथित संगठित गिरोह मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन घर के कामकाज के बहाने हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी। मामले में पुलिस ने 01 मार्च तक पुलिस रिमांड पर चल रही अमरीन और चंदन यादव को अहमदाबाद लेकर रवाना किया है। आरोपियों के साथ बहनें अमरीन और आफरीन भी शामिल थीं, जो उनका साथ दे रहीं थीं। बाग सेवनिया पुलिस ने एक युवती और एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है, कि अमरीन और आफरीन अपने साथियों के साथ मिलकर हिंदू युवतियों से दोस्ती करती थीं, जिन्हें काम की आवश्यकता होती थी। इसके बाद उन्हें घर के कामकाज के बहाने रखा जाता और क्लब पार्टियों में ले जाकर युवकों से दोस्ती कराई जाती। बाद में उनसे गलत काम कराया जाता था। पांच-छह युवतियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस अब यासिन, बिलाल और संजना उर्फ जन्नत नाम की युवती की तलाश कर रही है। - मोबाइल से खुलेगें कई राज पुलिस ने अमरीन और उसकी बहन आफरीन के नेतृत्व वाले गिरोह की जांच तेज कर दी है। आरोप है कि रायसेन निवासी चंदन यादव और अहमदाबाद निवासी यासिन घी वाला समेत अन्य लोग युवतियों को दोस्ती और धमकी के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते थे। कई युवतियों के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप हैं। दोनों बहनों के मोबाइल डेटा रिकवर करने साइबर क्राइम भेजे हैं। जिसके बाद कई राज उजागर हो सकते है। - कई लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाया हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने जांच दायरा दूसरे राज्यों तक बढ़ा दिया है। बागसेवनिया पुलिस की एक टीम गुरुवार को अमरीन और चंदन यादव को लेकर अहमदाबाद पहुंची, जहां जुहापुरा स्थित फ्लैट की तलाशी ली गई। सूत्रो के मुताबिक आरोपी अमरीन के खिलाफ सैक्स रेकेट चलाने और ब्लेकमेल करने के सबूत हाथ लगे है। वहीं यह भी सामने आया है कि अमरीन ने कई लोगों को झूठे दुष्कर्म मामलों में फंसाया। भोपाल ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है। एक मामला कोहेफिजा थाने में दर्ज है, जिसकी जांच जारी है। अन्य शहरों के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वह आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में तीन साल से सेक्स रेकट संचालित कर रही थी। कॉलोनी के लोग इसका विरोध भी कर चुके है। इधर भोपाल में पुलिस दूसरी टीम आरोपी बिलाल चानू की तलाश में दबिश दे रही है। बिलाल मूल रूप से मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है और अमरीन-आफरीन का रिश्तेदार है, जबकि चानू बुधवारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। - पीएचक्यू के जरिए दूसरे राज्यों में ली जा रही मदद कन्वर्जन और देह व्यापार के इन मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (से रिपोर्ट तलब कर ली है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों में तुरंत गिरफ्तारी और फरार आरोपियों का पता लगाने में पुलिस मुख्यालय की टीम भी जुटी है। - पहले रहती थी झुग्गीबस्ती में अमरीन और उसकी बहन आफरीन कुछ सालो पहले तक अब्बास नगर में रहती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां भी संदिग्ध गतिविधियां चलती थी और विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। बाद में दोनों बहनें होशंगाबाद रोड स्थित पॉश फ्लैट में शिफ्ट हो गई। पुलिस उनके - अचानक अमीर होने पर पुलिस का गहरा रहा शक वहीं पुलिस आफरीन और चंदन यादव के देखते ही देखते अमीर होने को लेकर भी जॉच कर रही है। पुलिस को संदेह है, कि इनके पीछे कन्वर्जन करने वाले रैकेट जो उनके फायनेंसर हैं, उनका साथ मिला है। गिरफ्तार बहनें आफरीन और अमरीन पहले गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित अब्बास नगर बस्ती में रहती थी। पहले इस परिवार की माली हालत बेहद कमजोर थी। बाद में एक अशोका गार्डन तो दूसरी मिसरोद के लग्जरी मकान में रहने लगी। इन दोनों बहनों की रहने की यह शैली पुलिस की जांच का विषय बन गई है। इसलिए पुलिस दोनों बहनों के बैंक खातों को भी जांच में शामिल करने जा रही है। जुनेद / 27 फरवरी