क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


- परीक्षाएं निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित पाई गईं मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शुक्रवार को आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने जिले के चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के अंतर्गत शासकीय जी.डी. जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पॉलीटेक्निक कॉलेज मुरैना (भाग-1 एवं भाग-2) तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरैना का अवलोकन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता, गोपनीयता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा का संचालन स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होता पाया गया। सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता संबंधी प्रबंध एवं परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।