मुरैना ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला जेल मुरैना का निरीक्षण किया गया। साथ ही इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान द्वारा जिला जेल मुरैना का निरीक्षण कर बन्दियों से चर्चा की गई तथा बन्दियों से उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी प्राप्त कर उनके निराकराण हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा बन्दियों को यू.टी.आर.सी., प्लीबारगेनिंग एवं बन्दियों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकरी देते हुए नेशनल लोक अदालत के लाभों से भी अवगत कराया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरैना अंजय सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुरैना बृजेन्द्र सिंह भदौरिया एवं जिला जेल मुरैना के अधीक्षक सुनीत कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।