- पकड़े गए आरोपियों से ऑडियो पुलिस के हाथ लगा जबलपुर, (ईएमएस)। टी-20 विश्व कप के दौरान सट्टेबाजी के खिलाफ रांझी पुलिस द्वारा पकड़े गए कुख्यात सटोरिए खत्री बद्रर्स के गुर्गो को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है| इस बीच पुलिस के हाथ एक ऑडियो लगा है जिसमें कई नामों का खुलासा हुआ है| पुलिस अब इस हाईटेक सट्टेबाजी की कड़िया जोड़ने में जुट गई है| यहां गौरतलब है कि पिछले दिनों रांझी पुलिस ने कुख्यात सटोरिया दिलीप और संजय खत्री (खत्री ब्रदर्स) से जुड़े दो आरोपियों को अनमोल उर्फ बीसू पटारिया और कृष्णा नामदेव को गिरफ्तार किया, जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां उल्लेखनीय है कि गत दिवस मेमोरी तिराहा स्थित सामुदायिक भवन के पास एक डार्क ब्लू रंग की कार (एमपी 20 जेडजी 0030) में बैठकर कुछ युवक मोबाइल से टी-20 मैचों पर सट्टा बुकिंग कर रहे दो आरोपियों अनमोल उर्फ बीसू पटारिया और कृष्णा नामदेव को गिरफ्तार किया था| ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा बुकिंग कर रहे थे| पूछताछ में अनमोल पटारिया ने बताया कि वह बेट 4 विन नाम की मास्टर आईडी लेकर अन्य लोगों को आईडी-पासवर्ड देता था। इसके जरिए शहर में बड़े स्तर पर सट्टा चलाया जा रहा था। पुलिस को मोबाइल से ऑडियो रिकॉर्डिंग और लेन-देन के डिजिटल सबूत भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सुनील साहू / शहबाज / 27 फरवरी 2026