क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


रायसेन (ईएमएस)। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं संचालित हैं। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू और निर्विघ्न संचालन हेतु कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत् भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देहगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी तथा शिक्षाओं से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा निर्विघ्न और सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जाए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक भी उपस्थित रहे। किशोर वर्मा/ईएमएस/रायसेन