- 19 मवेशी भेजे गए अमीरगंज कांजी हाउस कटनी (ईएमएस)। नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा हाका गैंग के माध्यम से सतत अभियान संचालित किया जाकर घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण लगाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम नगर के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे 19 घुमंतू मवेशियों को पकड़कर नियमानुसार अमीरगंज कांजी हाउस भेजा गया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर अवरोध की स्थिति को समाप्त कर नागरिकों को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गुरुवार को माधव नगर पी डब्लू डी कॉलोनी एवं मॉल के पास, विश्राम बाबा पटेल मार्केट एवं गेट के पास, बरगवां डन कालोनी तथा आजाद चौक सहित अन्य स्थलों से 19 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर काऊ कैचर वाहन के माध्यम से अमीरगंज कांजी हाउस भेजने की कार्यवाही की गई। नगर निगम द्वारा पशुपालकों को पुनः सचेत किया गया है कि वे अपने मवेशियों को सार्वजनिक मार्गों खुले में न छोड़ें। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ईएमएस /27/02/2026