क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


औरैया (ईएमएस)। यूपी के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली के एक नदी में नहाने गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सबलपुर के नगला टीका गांव में हिमांशु (13), पुत्र भुवनेश, और उसका मौसेरा भाई नितिन (15), पुत्र राकेश साइकिल से नदी में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान नदी किनारे दोनों किशोरों के कपड़े और साइकिल मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और एसडीएम निखिल राजपूत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायर सर्विस और एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि 48 घंटे में दिए जाएंगे। जितेन्द्र 27 फरवरी 2026