27-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। टनकपुर-चंपावत मार्ग पर एक मोटर साइकिल के 20 से 25 मीटर खाई में गिर गई जिससे सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। एसडीआरएफ, उत्तराखंड के सदस्यों ने घायल व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहंुचाया। यहां डीसीआर चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि टनकपुर-चंपावत मार्ग पर बस्तियां नामक स्थान के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस दौरान सूचना पर उप निरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम पोस्ट टनकपुर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। वहीं इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित मुख्य सड़क तक लाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरांत दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 फरवरी 2026