खेल
27-Feb-2026
...


कोलम्बो (ईएमएस)। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कीवियों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने हारे हुए मैच को न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन लिया। इंग्लैंड को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी, लेकिन 18वें ओवर में 22 रन और 19वें ओवर में 16 रन बनाकर इंग्लैंड ने दमदार वापसी कर ली। आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी जो इंग्लैंड ने 3 गेंदों में बना लिए। सुबोध/२७-०२-२०२६