राज्य
28-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव हेतु यशवंत प्लाज़ा के एस 118 स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में आपत्तियों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई । पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन के अनुसार कुल 30 आपत्तियाँ प्राप्त हुई थी जिनका उचित निराकरण किया गया है । वर्तमान में 130 मंदिरों से जुड़े 720 से अधिक मतदाता सूची में शामिल हैं । मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी शनिवार को कार्यालय में किया जाएगा । इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप पाटनी के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार बंडी, अधिवक्ता सुनील कुमार जैन,अधिवक्ता अतुल प्रकाश जैन, अधिवक्ता अभय जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र जैन, अधिवक्ता शुभम जैन, अधिवक्ता श्रीमती कल्पना गोहिल, रिटायर्ड डीएसपी डी के जैन, प्रिंसपाल टोंग्या और अन्य उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 28 फरवरी 2026