राष्ट्रीय
28-Feb-2026


जयपुर,(ईएमएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक को शुक्रवार को टीम ने भू-अभिलेख निरीक्षक को 3.80 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। जमीन तकासमा के एवज में घूसखोर निरीक्षक ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही ऑफिस और घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजी (एसीबी) ने बताया कि वृत्त जयपुर पश्चिम के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को अरेस्ट किया गया है। एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पुश्तैनी जमीन के तकासमा करवाना था। तकाजमा काम को किए जाने के एवज में भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल की ओर से रिश्वत देने का दबाव बनाया गया। आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक की ओर से पांच लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई। एसीबी की ओर से घूस को लेकर सत्यापन करवाया गया। वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी को 20 हजार रुपए लेकर भेजा। रिश्वत के 20 हजार रुपए लेकर आरोपी निरीक्षक अनिल से 4 लाख रुपए में तकासमा करवाने का सौदा तय हुआ, जिसमें एक लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए मांगना बताया। एसीबी की ओर से वेरिफिकेशन के बाद ट्रेप किया गया। एसीबी टीम ने शुक्रवार दोपहर रिश्वत के 3.80 लाख रुपए लेते आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को रंगे हाथों धर-दबोचा लिया। टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है। सिराज/ईएमएस 28फरवरी26 ---------------------------------