खेल
01-Mar-2026


बाबर आजम सहित कई सीनियर खिलाड़ीयों की छुट्टी होगी लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान की टीम के टी20 विश्वकप क्रिकेट से बाहर होने के बाद से ही कई खिलाड़ियों पर गाज गिरनी तय है। पाक टीम अपने अंतिम सुपर-8 मैच में श्रीलंका पर जीत के बाद भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान सलमान आगा को कप्तानी से हटाया जाना तय है। इसके अलावा बाबर आजम सहित अई सीनियर खिलाड़ीयों को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। पाक टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा। उसे भारत सहित कई अन्य टीमों के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही आगा और टीम आलोचकों के निशाने पर है। ऐसे में सवाल कप्तान आगा पर भी सवाल उठे हैं। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी से हटाया जाना तय लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी बाहर किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं। इससे पहले नकवी को चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और बोर्ड के करीबी अधिकारियों ने बताया था कि टीम की तैयारी अच्छी है। टीम पूरी तरह तैयार है और अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं अब आये परिणामों से नकवी भड़के हुए हैं। ऐसे में कप्तान आगा के अलावा मुख्य कोच माइक हेसन चयनकर्ताओं के साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी बात कर सकते हैं। ऐसें में रन बनाने में असफल रहे बाबर आजम को भी बाहर किया जा ना तय है। गिरजा/ईएमएस 01 मार्च 2026