लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 विश्वकप 2026 से बाहर होते ही टीम के स्पिनर उस्मान कादिर ने टीम को सेवाएं देने के लिए संन्यास छोड़कर मैदान में वापसी की घोषणा की है। कादिर ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं अब उन्होंने कहा है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। । कादिर ने संन्यास से वापसी की घोषणा सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इस स्पिनर ने सोशम मीडिया में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में लीग क्रिकेट में ससफल समय के बाद, मैंने खेल में वापसी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मेरा समय बहुत बदलाव लाने वाला था। 41 विकेट लेने के बाद मुझे लगा कि अभी भी मैं विश्वस्तर पर योगदान दे सकता हूं। क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं है; यह एक पारिवारिक विरासत है। अपने परिवार से इस बारे में बात करने और पाकिस्तान क्रिकेट में मेरे पिता के बहुत बड़े योगदान को देखते हुए, मुझे इसे जारी रखने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी महसूस होती है। परिवार की इच्छाओं के कारण भी मैंने ये फैसला लिया है। मैं पूरी तरह से मेहनत करने के लिए तैयार हूं और बेसिक्स से लेकर सभी फॉर्मेट में चयन के लिए उपलब्ध हूं। । मेरा सफ़र अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट की भावना को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं।” उस्मान ने पाकिस्तान के लिए एक एकदिवसयी और 25 20 खेले हैं। ईएमएस 01 मार्च 2026