- हाथभट्टी का खेल पकड़ा, 15 लीटर शराब जब्त बिलासपुर (ईएमएस)। थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घुटकु क्षेत्र में छापा मारकर 15 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस को 28 फरवरी को सूचना मिली कि स्टेशन पारा, घुटकु में एक महिला घर के परछी में अवैध रूप से महुआ शराब बना रही है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की। तलाशी में प्लास्टिक के डिब्बों में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और दो एल्यूमिनियम डेचकी बरामद हुई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत तीन हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। मनोज राज 01 मार्च 2026