राज्य
01-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 6 मार्च तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 5 से 6 मार्च तक एनसीआर मंल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है और लगातार बढ़ते तापमान की चेतावनी दी है। मार्च और अप्रैल में ही इस बार मई-जून जैसी गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। फरवरी भी असामान्य रूप से गर्म रहा और दोपहर के समय तेज तपिश महसूस की गई। अब शुरुआती मार्च से ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में और वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है, वहीं 6 मार्च तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। फिलहाल 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026