राज्य
01-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। करण औजला के म्यूजिक कॉन्सर्ट के कारण शनिवार शाम दक्षिणी दिल्ली में भीषण जाम लग गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा, गुरुग्राम सहित विभिन्न शहरों से 50,000 लोग पहुंचे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित म्यूजिक कांसर्ट के चलते शनिवार शाम से ही दक्षिणी दिल्ली जाम की चपेट में रही। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद से भी पंजाबी गायक करण औजला को सुनने के लिए लोग पहुंचे। भारी संख्या में वाहन पहुंचने के चलते जेएलएन के आसपास शाम से ही सड़कें जाम होने लगीं। बारापुला फ्लाईओवर के साथ ही लाजपत नगर से लोधी रोड देररात तक जाम की चपेट में रहे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने कंसर्ट को लेकर एक दिन पहले एडवायजरी जारी की थी। स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर डायवर्जन की भी जानकारी दी थी। जानकारी के मुताबिक जेएलएन में करण औजला का पी-पाप कल्चर इंडिया टूर 2026 के आयोजन को लेकर पहले से तैयारी थी। कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के आने जानकारी दी गई थी, जिसे लेकर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026