राज्य
01-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली में घोषणा की कि दिल्ली का नया मास्टर प्लान जल्द ही मंजूर होगा, जिससे नियोजित विकास का इंतजार खत्म होगा। उन्होंने सरकार के एक साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया, जिसमें अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण, झुग्गीवासियों को आवास, और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उल्लेख किया। नियोजित विकास का दिल्लीवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पर अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जल्द ही राजधानी दिल्ली का नया मास्टर प्लान मंजूर होने वाला है। यह घोषणा शनिवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पुष्प विहार में आयोजित प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही। सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर अब तक हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और भावी योजनाओं का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत काॅलोनियों का रेगुलाइजेशन, झुग्गियों में रहने वालों को मकान, पेंशन और राशन कार्ड मिलने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त करने के लिए फुटओवर ब्रिज, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू हो चुका है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026