राज्य
01-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। केजरीवाल जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन है, जिसे कोर्ट ने पूर्व नियोजित जांच बताया। कोर्ट ने जांच को पूर्व नियोजित और साजिशपूर्ण करार दिया। आम आदमी पार्टी इसे सच्चाई और ईमानदारी की जीत मान रही है, जो पूरे देश में एक संदेश देगी। दिल्ली का जंतर-मंतर फिर से राजनीतिक चर्चा में है। रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदियो समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026