इन्दौर (ईएमएस) देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण उन्मूलन हेतु जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व महिला दिवस पर भव्य साड़ी वाकेथान का आयोजन किया गया। वाकेथान का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम से हुआ, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े के झोले अपनाने की शपथ दिलाई गई। वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर डेली कॉलेज होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। “स्वच्छ इंदौर, प्लास्टिक मुक्त इंदौर” के संदेशों के साथ महिलाओं ने साड़ी परिधान में जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर निगम, इंदौर एवं दी वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। महापौर ने स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका को इंदौर की सफलता का आधार बताया। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे अनुपयोगी वस्तुओं को ट्रिपल आर (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर पर जमा कर “वेस्ट टू बेस्ट” अभियान में सहभागी बनें, जिससे संसाधनों का पुनः उपयोग हो सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले। आनंद पुरोहित/ 01 मार्च 2026 और