- दर्जन भर से अधिक बदमाशो को शांतिभंग की धाराओ में भेजा सलाखो के पीछे भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में त्यौहारो पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने ओर अपराधो पर अंकुश लगाने के लिये थाना अरेरा हिल्स पुलिस द्वारा गुंडे-बदमाशो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। अधिकारियो के अनुसार थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र में भीम नगर एवं रोशनपुरा झुग्गियो में होने वाली आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिये थाना पुलिस द्वारा बीते दिनो में 16 लोगो को शांति व्यवस्था भंग करने के लिये धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 26 फरवरी को चार बदमाशो को जेल भेजा गया था। पुलिस ने लगातार कार्यवाही करते हुए 27 फरवरी को फिर से भीम नगर व रोशनपुरा झुग्गी में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दर्जन भर बदमाशो सोऐब,सोहेल, अजय तिवारी, निखिल लोवंशी, धर्मेन्द्र गिरी, मजहर उर्फ मज्जू अली, ब्रजेश अहिरवार, आलामीन, बल्लू डोंगरे, अजय चौहान, सोऐब और विनोद कटारे को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा। लगातार तीसरे दिन भी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शनिवार को भी थाना इलाके के 5 गुंडे बदमाशो आदिल काकोडिया,शुभम चौहान, निखिल धुर्वे, इरफान खान, और उमर अली को शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओ में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जुनेद / 1 मार्च