जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानान्तर्गत सीओडी कालेानी में संजीवनी नगर में एक महिला को उसके पति का क्रेडिट कार्ड बंद होने की जानकारी देकर अज्ञात सालसाज ने डेविट कार्ड की जानकारी लेकर थर्ड पार्टी एप डाउनलोड कराकर स्क्रीन शेयर पर महिला के एक निजी बैंक के खाते से तीन बार में ७१ हजार ८ सौ रूपए ट्रांसफर कर लिये जांच में पता चला कि उक्त रकम किसी महिला के खाते में ट्रांसफर की गई है आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि सीओडी कालोनी निवासी श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव के मोबाईल नंबर पर उसके पति नितिन श्रीवास्तव का क्रेडिट कार्ड बंद होने की सूचना मिली थी। किसी अज्ञात ने सोनाली को कॉल कर डेविट कार्ड की जानकारी मांगी इसके बाद सोनाली के मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आया और उसके आईसीआईबैंक शारदा चौक मदन महल के खाते से तीन बार में ७१ हजार ८ सौ रूपए निकल गये साईबर ठगी के शिकार महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए इस दौरान पता चला कि उक्त रकम किसी साईस्ता खातून महिला के खाते में ट्रांसफर हुई। आरोपी महिला ने श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव के मोबाईल नंबर पर कॉल कर उसके पति निखिल श्रीवास्तव का क्रेडिट कार्ड बंद होने की सूचना देकर डेविट कार्ड की जानकारी लेकर सोनाली को दो थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करने कहा एप डाउन लोड करते ही सोनाली के मोबाईल का स्क्रीन शेयर हो गया उसके आईसीआईसी बैंक खाते से ७१ हजार ८ सौ रूपए साफ हो गये। सुनील साहू / शहबाज / 29 फरवरी 2026/ 07.00