- गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. होली और रमजान के दौरान शहर में अमन चैन कायम रहना चाहिये. उन्होंने गड़बड़ी करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि छोटी से छोटी घटना पर भी तुरंत संज्ञान लेकर वैद्यानिक कार्यवाही करें. पुलिस अधीक्षक यहां कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस बीच उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि त्योहार के दौरान आमजनता में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में खौफ होना चाहिये. उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर निष्पक्ष और पार्दर्शी कार्यवाही पर बल देते हुये अब तक गुंडे बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्ष भी की. एसपी ने कहा कि सभी पुलिस अधीकारी विशेष सर्तका बरतें, होलिका प्रतिमाएं पारम्परिक स्थानों पर ही स्थापित करना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जाए. सूचनातंत्र को मजबूत करने हेतु थाना स्तर पर होलिका उत्सव समितियों एवं शांति समिति की बैठक में आए सुझावों पर अमल करने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में जिन स्थानों पर विवाद हुये वहां सीएसपी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर फीडबैक लें और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा सहित जिले के सभी सीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद थे। सुनील साहू / शहबाज / 29 फरवरी 2026/ 07.00