क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


धार (ईएमएस)। 1 मार्च 2026 धार गायत्री शक्तिपीठ पर आज रविवार को नामकरण, पुंसवन, अन्नप्राशन, जन्मोत्सव संस्कार सहित विभिन्न 6 संस्कारों करवाए जाने के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्रों के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गई। यज्ञ के साथ आज पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार और जन्मोत्सव संस्कार भी करवाए गए जिन लोगों के संस्कार करवाए गए उन्हें गायत्री परिजनों द्वारा मंत्रों उच्चार के साथ हार, पहनाकर एवं उन पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। धार गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी रमेश चंद्र सचान ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन प्रातः यज्ञ का आयोजन होता है साथ ही विभिन्न संस्कार भी निशुल्क करवाए जाते हैं। ईएमएस / 01/03/2026