राज्य
01-Mar-2026


अलीगढ़ (ईएमएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीगढ़ शहर के शिया समुदाय के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। लोगों ने अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। यह जुलूस हुसैनी मस्जिद जोहराबाग से निकला, जो विभिन्न रास्तों से यूनिवर्सिटी सर्किल तक पहुंचा। जुलूस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हर हाथ में खामेनेई की तस्वीर थी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। अलीगढ़ फेटरनिटी के सदस्य नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि ईरान में हाल ही में हुई हिंसा की गंभी र एवं चौंकाने वाली वृद्धि के संदर्भ में है,जिसके परि णा मस्वरूप इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई उनके परिवार के सदस्यों की कथित शहादत हुई है। यह क्षति संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इज़राइल द्वारा किए गए एक क्रूर एवं अप्रत्याशित सैन्य आक्रमण का परिणाम बताई जा रही है। जो मानव गरिमा एवं संप्रभु नेतृत्व की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है। यह लक्षित हत्या कोई एक की घटना नहीं है,बल्कि एक व्यापक आक्रामक नीति का चरम रूप है, जिसने ईरान के नेतृत्व, वैज्ञानिक समुदाय, आम नागरिकों को गहरा ई से प्रभावित किया है। इन हमलों से व्यापक जनहानि हुई है। राष्ट्रीय अवसंरचना को भारी क्षति पहुंची है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 01 मार्च 2026