शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, 15, भौमवार, मघा नक्षत्रे, शुभ योगे, वव करणे, सिंह की चंद्रमा, पूर्णिमा, खंडग्रास चंद्रग्रहण मूल समाप्त प्रात: 66/53 तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रिंसपल, उद्योग स्थापित करने वाला, राजनेता, राजकर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी, वक्ता होगा। मेष राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, लेन-देन के मामले में हानि तथा चिन्ता होगी। वृष राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें, क्लेश होगा, हानि होने की संभावना ध्यान दें। मिथुन राशि :- व्यग्रता असमंजस में रखे, विषय व्यवस्था से बचने की चेष्ठा अवश्य करेंगे। कर्क राशि :- स्त्री भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति तथा सुख-समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे। सिंह राशि :- समय और धन नष्ट न हो, क्लशे व अशांति, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे। कन्या राशि :- नवीन योजना फलप्रद होगी, भावनायें संवेदनशील बनी रहेंगी ध्यान दें। तुला राशि :- धन के व्यर्थ व्यय से बचें, कार्य कुशलता से संतोष होगा, मनोबल बढ़ेगा। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, समय अनुकूल नहीं कार्य स्थिगित रखें। धनु राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी। मकर राशि :- मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, कार्य कुशलता से संतोष होगा। कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा भाग्य का सितारा प्रबल अवश्य होगा। मीन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा तथा कार्य कुशलता से संतोष बना रहेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका