क्षेत्रीय
02-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हर माह देश भर में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 135 वां दो दिवसीय आयोजन 15 एवं 16 मार्च को मुरैना में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि मुरैना में होने वाले परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के सभी एवं देश के अनेकों शहरों से अग्रबंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। परिचय सम्मेलन गांधी मैरेज हॉल एसपी बंगले के सामने मुरैना में होगा, पंजीयन निःशुल्क होगा, इसमें युवक-युवती स्वयं मंच पर परिचय देकर अपना जीवन साथी चुनेंगे। इसके लिए पांच मार्च को ग्वालियर में 10 मार्च को मुरैना, अंबाह पोरसा में एवं 12 मार्च को जौरा सबलगढ़, कैलारस में अग्रबन्धुओं की बैठक आयोजित की गई है। परिचय सम्मेलन आयोजन कमेटी में 51 महिलाओं को संयोजक बनाया गया है, जिसमें नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, विनीता तायल, मीनाक्षी गोयल, रचना लोहिया, ललिता बंसल, पूनम अग्रवाल, कविता मंगल, ज्योति अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, पुष्पा गोयल आदि शामिल हैं।