क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


- पत्नी को आग लगाकर मारने का था आरोप,10 दिन से था फरार - पत्नी की हत्या का आरोपी अस्पताल में फांसी पर लटका रायसेन (ईएमएस) रायसेन जिला अस्पताल में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी जमुना प्रसाद गौर सोमवार से अस्पतालमें भर्ती था। यह घटना मंगलवार सुबह हुई। जमुना प्रसाद गौर पर करीब 10 दिन पहले अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगाने और उसकी हत्या करने का आरोप था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। बताया गया है कि जमुना प्रसाद विदिशा में ट्रेन के सामने आत्महत्या की कोशिश की थी जिसे जीआरपीएफ पुलिस ने उठाकर विदिशा अस्पताल में भर्ती किया था। जिससे उसका पैर टूट गया था। इसके बाद वह खुद स्वयं कल जिला अस्पताल पहुंचा। भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह शौचालय जाने का कहकर अंदर गया।शौचालय के अंदर उसने अपनी पेंट के नाड़े से खिड़की पर फंदा बनाया और उससे लटक गया। जब अंदर से झटपटाने की आवाजें आईं, तो अस्पताल स्टाफ पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने पर जमुना प्रसाद मृत पाया गया। कल हुआ था जिला अस्पताल में भर्ती रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान ने बताया की 302 का आरोपी जमुना प्रसाद गौर सोमवार दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचा था, जिसके पैर में चोट लगी थी। उसे जांच के बाद भर्ती किया गया था। आज सुबह 9 बजे मरीज ने सर्जिकल के वार्ड के टॉयलेट में फांसी लगा ली। अस्पताल के स्टाफ के द्वारा उन्हें फोन कर जानकारी दी गई, उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आगे बताया कि अभी पता चला यह 302 का आरोपी भी है, जो कल खुदजिला अस्पताल पहुंचा था। आरोपी अभी पुलिस कस्टडी में नहीं था फरार चल रहा था। किशोर वर्मा (ईएमएस)रायसेन०३/०३/२०२६