क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


खगड़िया, (ईएमएस)। बिहार के खगड़िया जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14 की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रुप में हुई है। जो पंजाब में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वो पंजाब से खगड़िया ईद मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था। घर से वो दवा खरीदने के लिए निकला था। तभी अज्ञात बदमाशों ने नजदीक से उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आजाद को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। संतोष झा- ०३ मार्च/२०२६/ईएमएस