राष्ट्रीय
03-Mar-2026


पटियाला (ईएमएस)। पटियाला के शीश महल में चल रहे हेरिटेज फेस्टिवल के आखिरी दिन पंजाबी गायक आर नैत के कार्यक्रम के लिए भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों द्वारा महंगी टिकटें बेची गई थीं, लेकिन पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण लोग अंदर नहीं जा सके और गेट बंद कर दिए गए। कुछ लोग कार्यक्रम देखने के लिए शीश महल की ऊंची दीवारें फांदने लगे। इसी अफरातफरी में दो युवक दीवार से गिर गए और उनकी टांगें टूट गईं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि आयोजन में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कई लोग जिन्होंने महंगी टिकट खरीदी थी, उन्हें भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। घटना स्थल के पास बिजली की तारें भी थीं। यदि किसी का हाथ तारों से छूता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सतीश मोरे/03मार्च ---