राष्ट्रीय
03-Mar-2026


जालंधर (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैहरा का पंजाब सरकार पर एक और हमला बोला है। खैहरा ने टवीट कर कहा है कि सी.एम. भगवंत मान के डीपीआरओ दफ्तर को रोजाना स्पोक्समैन से जुड़े एक करीबी व्यक्ति ने कथित रूप से अपने कब्जे में ले लिया है, जो आम आदमी पार्टी की राजनीति के अनचाहे प्रचार पर जनता के पैसे बर्बाद कर रहा है। खैहरा ने आरोप लगाया की रोजाना स्पोक्समैन का को-पार्टनर अमनदीप सिंह डी.पी.आर.ओ. को चला रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन सरकार बदलेगी, इसका पूरा आडिट होगा और जितना पैसा फिजूलखर्ची पर गया है, उसका हिसाब लिया जाएगा। सतीश मोरे/03मार्च ---