अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026


वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को मध्य पूर्व के कई देशों में सुरक्षा स्थिति को गंभीर और अप्रत्याशित बताते हुए अमेरिकी नागरिकों को वहां से तुरंत निकालें की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि उपलब्ध कमर्शियल परिवहन का उपयोग कर जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहिए। यह चेतावनी बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इज़राइल, कब्ज़ा किया गया वेस्ट बैंक और गाज़ा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन में लागू है। यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब इज़राइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हवाई और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी मारे गए और ईरान ने अपने जवाब में ड्रोन व मिसाइलों से इज़राइल और अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। इस तनाव के बीच कई खाड़ी देशों ने अपनी हवाई सीमा बंद कर दी है, जिससे यात्रा और निकासी पर असर पड़ा है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड के अनुसार अब तक कम से कम छह अमेरिकी सैनिक भी मारे जा चुके हैं। सतीश मोरे/03मार्च ---