इन्दौर (ईएमएस) लोकमान्य नगर स्थित शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा प्राचार्य डा. अजीतपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में शाम की ओपीडी की शुरुआत की गई है, अब मरीज यहां शाम के समय भी विशेषज्ञों से इलाज करवा सकेंगे। प्राचार्य डा. अजीतपाल सिंह चौहान के अनुसार कई मरीज काम की व्यस्तता के कारण सुबह नहीं आ पाते, उनके लिए यह लाभदायक रहेगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं रखा है। अधीक्षक राऊ अस्पताल डा. जगदीश पंचोली के अनुसार बढ़ते हुए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के कारण मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, यह अच्छा संकेत है। मीडिया प्रभारी डा. अखलेश भार्गव ने बताया कि इस शाम की ओपीडी में शाम छह से आठ बजे तक मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, महिला रोग, पंचकर्म, नेत्र रोग, ईएनटी रोग, नशा मुक्ति, कैंसर, आहार चिकित्सा आदि के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026