राज्य
03-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) ट्रेज़र टाउनशिप परिसर में ट्रेजर क्वींस द्वारा रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राज राजेश्वरी भजन मंडली ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन का विशेष आकर्षण कृष्ण राधा रास रहा। इस अवसर पर नीता झा और नंदिनी ने भी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। फागोत्सव में रंग, संगीत और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में अनीता काखिंडे, सुनीता चौरसिया, अनूपा अग्रवाल, नंदिनी सिंह सहित अन्य सखियों का विशेष योगदान रहा। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026