नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। आईएमडी के अनुसार, मार्च की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ रही है और 4 मार्च से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अनुमान है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम अचानक से बदलने लगा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अचानक तेज हवाएं चलने लगी है, जिससे लोगों को सुबह में हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिल्ली में हवाएं 35 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिसके बाद से माना जा रहा है कि एनसीआर इलाके में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी के शुरुआत की घोषणा कर दी है। वैसे तो गर्मी शुरू हो चुकी है। लेकिन मौसम में सबसे बड़ा बदलवा 4 मार्च से देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 मार्च को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026