नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने महिला दिवस से पहले महिलाओं के लिए सौगातें दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने पिंक कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, लखपति बिटिया और डीबीटी सहायता जैसी योजनाएं लॉन्च कीं। इनका उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को सशक्त, शिक्षित और स्वावलंबी बनाना है। महिला दिवस से पहले ही दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली के नारे के साथ देश कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की महिलाओं के लिए पिंक कार्ड, होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर, लखपति बीटिया और मेरी पूंजी मेरा अधिकार के तहत लाडली योजना में रुका हुआ पैसा जारी किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि कि सरकार ने जो योजनाएं महिलाओं को समर्पित की उसमें 40,642 बालिकाओं को 100 करोड़ की डीबीटी सहायता, सहेली पिंक, स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा, होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, लगभग 129 करोड़ डीबीटी से, दिल्ली लखपति बिटिया योजना शामिल हैं। राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ये योजनाएं दिल्ली की महिलाओं को और सशक्त बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा आज खेल में भी महिलाएं देश विदेश में तिरंगा लहरा रही है। लेकिन एक पहलू ये भी है की महिला उत्पीड़न हिंसा का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज सशक्त तभी होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के ज़रिए दिल्ली में महिलाएं भी सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं सरकार के द्वारा लाई जा रही हैं। महिलाओं को शिक्षित बनाना उनको स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026