राज्य
03-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) भारतीय कुराश संगठन के अध्यक्ष रवि कपूर एवं महासचिव विक्रांत कुमार ने मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन को सीनियर राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा की मेजबानी सौंपी है। जिसके चलते आगामी 27 मार्च से इन्दौर में राष्ट्रीय सीनियर कुराश स्पर्धा आयोजित होगी। मध्य प्रदेश कुराश संघ के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च तक यह राष्ट्रीय स्पर्धा इन्दौर की एमआइजी कालोनी स्थित मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार परिसर में खेली जाएगी। इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए विभिन्न समितियों का गठन मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला के मार्गदर्शन में किया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश कुराश संघ द्वारा पूर्व में भी देवास, उज्जैन, इंदौर, पचमढ़ी में राष्ट्रीय स्पर्धा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2018 एवं 2022 के एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन भी मध्य प्रदेश कुराश संघ की मेजबानी में संपन्न कराया गया था। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026