- वन विभाग ने किया रेस्क्यू कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम बिझरा में वन्यजीव संरक्षण के प्रति एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। मुकेश सोरी नामक कृषक को उसके खेत में महुआ वृक्ष के नीचे दुर्लभ उल्लू प्रजाति माटल्ड वुड आउल का एक बच्चा असहाय अवस्था में मिला। पक्षी जमीन पर बैठा हुआ था तथा उड़ान भरने में असमर्थ प्रतीत हो रहा था। - वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित रेस्क्यू उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दल द्वारा सावधानी पूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर पक्षी को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। प्राथमिक परीक्षण में उल्लू की लंबाई लगभग 45 सेमी तथा अनुमानित वजन लगभग 700 ग्राम आंका गया। विशेषज्ञों के अनुसार माटल्ड वुड आउल एक महत्वपूर्ण रात्रिचर (रात्रि में सक्रिय) शिकारी पक्षी है, जो खेतों में चूहों एवं अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 03 मार्च / मित्तल