बिलासपुर (ईएमएस)। होली त्योहार को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में घूम-घूमकर अवैध शराब बेचने वाले एक युवक को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हिर्री पुलिस ने ग्राम अलफा धाना (झलफा) के पास पार्किंग क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर आरोपी दीपक डहरिया उम्र 26 वर्ष, निवासी डोडकीभाठा को एक्टिवा वाहन से अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। इसके साथ ही बिक्री की नकद रकम और परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 सीए 3355 को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मनोज राज 03 मार्च 2026