क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


- 30 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई, चाकू जब्त, वारंटी गिरफ्तार - दर्जनभर वारंटी गिरफ्तार, 3 के पास से धारदार चाकू जब्त - शांति व्यवस्था बनाए रखने एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चला विशेष अभियान बिलासपुर (ईएमएस)। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन, कोनी, सिरगिट्टी और सरकंडा थाना क्षेत्रों में बदमाशों, वारंटियों और संभावित उपद्रवियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई। 30 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीआईजी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया गया। सिविल लाइन थाना: आम्र्स एक्ट और 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 2 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें मृत्युंजय सिंह और अभिषेक सिंह शामिल हैं। वहीं 11 अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इनमें राजा ओझा, धर्मेंद्र खांडे, रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल, साबिद खान, सोनू भोरे, हनी जायसवाल, प्रशांत राठौर, बब्लू उर्फ रोहित सांडे और चंद्र प्रकाश बंजारे शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कोर्ट में पेश किया गया। कोनी थाना: 2 गुंडा बदमाश गिरफ्तार कोनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 गुंडा बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सागर साहू (20) और आकाश उडिय़ा (22), दोनों निवासी छोटी कोनी शामिल हैं। सिरगिट्टी थाना: 8 वारंटी, 3 आर्म्स एक्ट, 2 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सिरगिट्टी पुलिस ने होली से पहले कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई वर्षों से फरार 8 वारंटियों राजेश ध्रुव, लोकेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्मी, राकेश ध्रुव, पवन साहू, चंदन गोस्वामी, सुभाष साहू और दीप रोशन को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा और अमन श्रीवास के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू जब्त किए गए। वहीं, सरेश यादव और मुखी वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया। सरकंडा थाना: 4 आरोपियों पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति की आशंका को देखते हुए 4 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा दर्ज किया। कार्रवाई की जद में आए आरोपियों में अंकित तिवारी उर्फ विक्की, दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास, मनोज धीवर उर्फ दद्दू उर्फ माचो और दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। होली के दौरान किसी भी प्रकार की मारपीट, झगड़े या असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज राज 03 मार्च 2026