क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


- शहरभर में फूलों की वर्षा से होगा स्वागत,शहरभर के चौक-चौराहे सजेगा भगवामय बिलासपुर (ईएमएस)। इस वर्ष हिंदू नववर्ष 19 मार्च को शहर में बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर घोंघा बाबा मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ और आरती से हुई। इसके साथ ही श्रीराम की जीवंत झांकी, हनुमान जी की झांकी, चलित झांकियां, कीर्तन मंडली, रामायण मंडली और प्रभात फेरी की टोलियां भी शामिल होंगी। आगे आयोजन को लेकर और भी बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। सनातन समाज से स्वत: जुडऩे का आह्वान आयोजन समिति ने विशेष रूप से सनातन समाज के सभी वर्गों से नववर्ष शोभायात्रा में बढ़-चढक़र सहभागिता करने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है, इसलिए सभी लोग स्वयं आगे आकर जुड़ें और नववर्ष को भव्य रूप दें। हर चौक-चौराहे पर होगा स्वागत, आईएमए के डॉक्टर करेंगे सम्मान शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को भगवा ध्वज, बैनर-पोस्टर और सजावट से सजाया जाएगा। आईएमए के डॉक्टरों ने हर चौक पर फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करने और श्रद्धालुओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं के लिए पानी और खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था रहेगी।सत्यम चौक की जिम्मेदारी डॉ. विनोद तिवारी को सौंपी गई है, जबकि अग्रसेन चौक पर डॉ. ललित माखीजा स्वागत करेंगे। सीएमडी चौक पर डॉ. गौरव प्रजापति, डॉ. आनंद राय व डॉ. अभिषेक शर्मा, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक पर डॉ. कुमार देवाशीष, हटरी चौक पर डॉ. रामकृष्ण व डॉ. शिरीष मिश्रा, शिव टॉकीज चौक पर डॉ. अभिराम शर्मा, गांधी चौक पर डॉ. संजीव खंडूजा और तारबहार चौक पर डॉ. रजनीश पाण्डेय सम्मान करेंगे। कर्मा नृत्य और ओडिशा का घंटा बाजा बढ़ाएंगे शोभा शोभायात्रा दोपहर 3 बजे पुलिस मैदान से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। यह सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, लिंक रोड, तारबहार चौक, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार और देवकीनंदन चौक से होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी।इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राउत नाचा, कर्मा नृत्य, ओडिशा का प्रसिद्ध घंटा बाजा, सुसज्जित रथ और बैंड-ढोल शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगे। समापन स्थल पर महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मनोज राज 03 मार्च 2026