क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


ब्लेकमेल मामले मे पकड़े गये राजेश तिवारी का एक और वीडियो - कैबिनेट मंत्री सारंग के खिलाफ कर रहा है बात - पूर्व में 15 लाख का सौदा कर शिकायतकर्ता से लेकर आंदोलन करने वालों तक को सैट करने की कही थी बात भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा गोमांस मामले में मुख्य आरोपी असलम चमड़ा के करीबी को ब्लेकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी के मामले में नये-नये खुलासे हो रहे है। गिरफ्तारी के बाद उसके कुछ और कथित हिडन कैमरा वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ बात कर रहा है। सामने आई वीडियो के अनुसार, राजेश तिवारी कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, कि किसी भी धरना-प्रदर्शन में असलम नाम न आए, बल्कि मामला “सारंग” की तरफ डायवर्ट कराया जाए। बातचीत में वह यह भी कहता है कि अगर मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो उसका नाम बदल देना। वीडियो में एक व्यक्ति उससे पूछता है कि क्या उसकी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है, जिस पर वह जवाब देता है कि “नहीं है, पूरे आरएसएस की है। वीडियो में राजेश यह भी कहता है कि मंत्री पद से हटाने की तैयारी है और विस्तार के दौरान बदलाव होगा। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। - मोबाइल की फोरेंसिक जांच से हो सकते है चौकानें वाले खुलासे मामले में पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश तिवारी का मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है। नए वायरल वीडियो भी जांच के दायरे में लिए जा सकते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच करेगीं की यह वीडियो कब रिकॉर्ड हुए और इन्हें किसने रिकॉर्ड किया है, वहीं इन वीडियो में किसी तरह की टैपरिंग या छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, इसकी भी जॉच कराई जायेगी। - एमडी ड्रग्स हथियार भी मिला था तिवारी के पास राजेश तिवारी पहले ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाही असलम चमड़ा के करीब शाहजेब उर्फ जिब्बी की शिकायत पर की है। उसके साथ डील करते व नोटों की गड्डी लेते राजेश का वीडियो भी वायरल हुआ है। कार्यवाही के दौरान उसके पास से एमडी ड्रग और अवैध हथियार भी जब्त हुए है। वहीं उसके खिलाफ पूर्व में रेप और हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज बताए गए हैं। - पहले कही थी गौमांस मामले में हिदुं संगठनो को सेट करने की बात भोपाल गोमास पकड़ाने के मामले में ब्लैकमेलर राजेश तिवारी पूर्व में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने 15 लाख रुपए में शिकायतकर्ता से लेकर आंदोलन करने वालों तक सब को सेट करने की बात कही थी। वीडियो में उसने गौमांस मामले में प्रदर्शन कर रहे भानु हिंदू को भी सेट करने की बात कही थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जुनेद / 3 मार्च