नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के ईस्ट रोहतास नगर में एक सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी के घर से 30 लाख रुपये की चोरी हुई। बाइक सवार तीन चोरों ने छह मिनट में ताला तोड़कर पांच लाख नकद और 25 लाख के सोने के आभूषण चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महावीर की शिकायत पर शाहदरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस फुटेज खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। महावीर अपने परिवार के साथ ईस्ट रोहतास नगर में रहते हैं। वह पिछले वर्ष ही नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन से सफाई कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजनगर एक्सटेंशन में रहता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026