नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने अब नया ड्रेनेज प्लान बनाया है। योजना 300 किलोमीटर नालों को सुधारे जाने की है। इससे सड़कों पर जलभराव कम होगा और शहर साफ दिखेगा। टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द ही काम शुरू होगा। दिल्ली में बारिश के समय अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता था जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए मास्टर प्लान के तहत अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को फिर से बनाया जाएगा। इस योजना को अगले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आजादपुर और महरौली जैसे इलाकों में तो काम शुरू करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार नए ड्रेनेज मास्टर प्लान के पहले चरण में अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को दोबारा बनाएगी। दिल्ली की अगले 30 वर्षों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह प्लान पिछले साल सितंबर में जारी किया था। बजट की बैठक में इस साल 300 किलोमीटर लंबी जल निकासी व्यवस्था को सुधारने का निर्णय लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि बजट संबंधी बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इस साल 300 किलोमीटर जल निकासी व्यवस्था के रेनोवेशन का काम किया जाएगा। इसके लिए जरूरी बजट की मांग सरकार को भेजी जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026