क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगर निगम से संबंधित बिंदुओं को लेकर आज मंगलवार को निगम मुख्यालय में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशन के पालन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम से संबंधित कार्यों के बारे में बिंदु बार चर्चा की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे , सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश कुशवाहा, बृज बिहारी चंसोलिया , अजय शाक्यवार, उपयंत्री संजीव झा, सुश्री छाया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।