अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026


तेलअवीव (ईएमएस)। इजरायल-यूएस के हमले के बाद ईरान के साथ जंग जारी है। अब इजरायली सेना तेहरान और बेरुत दोनों शहरों में एक साथ बमबारी कर रही है। आईडीएफ ने पोस्ट में बताया, अब तेहरान और बेरूत में एक साथ हमला हो रहा है। एयर फ़ोर्स ने अब ईरानी आतंकी शासन और हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर किए है। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने बताया हैं कि उसने तेहरान के साथ-साथ बेरूत पर भी हमले किए हैं। आईडीएफ ने कहा, “आईडीएफ अभी तेहरान और बेरूत में मिलिट्री ठिकानों पर एक साथ टारगेटेड हमले कर रहा है। ये हमले आईडीएफ के बेरूत के दक्षिणी इलाकों और दर्जनों गांवों में लोगों को “अर्जेंट वॉर्निंग” जारी करने और उन्हें खाली करने के लिए कहने के करीब एक घंटे बाद हुए। आईडीएफ ने कहा था कि वह हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और स्टोरेज फैसिलिटी को टारगेट कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएस-इज़राइली एयरस्ट्राइक में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पांच सदस्य मारे गए। आशीष दुबे / 03 मार्च 2026